दीनदयाल उपाध्याय मानवता के पुजारी थे : DDO
https://www.shirazehind.com/2017/06/ddo.html
जौनपुर। प्रमुख सचिव सूचना उ. प्र शासन के निर्देशानुसार जिले मे पं0
दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में टी0डी0कालेज राणा
प्रताप व्यायामशाला में सूचना विभाग द्वाारा आयोजित प्रदर्शनी के दूसरे
दिन जिला विकास अधिकारी दयाराम ने प.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष
अन्त्योदय मेला प्रदर्शनी व कार्यशाला के बारे में आम जन को सम्बोधित करते
हुए कहा कि प. दीनदयाल उपाध्याय मानवता एकात्म मानववादी के पुजारी थे तीन
वर्ष में ही उनकी माता जी का देहान्त हो गया विपरीत परिस्थिति होते हुए भी
उन्होने अपनी शिक्षा-दीक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया तथा सिविल
परीक्षा उत्तीर्ण किया फिर भी सरकारी नौकरी न करके लोगो को जागरूक करने का
कार्य किये। वे चाहते थे हर हाथ को काम मिले उनका मानना था कि स्वतन्त्रता
तभी सार्थक होती है अगर वह हमारी सस्ंकृति की अभिव्यक्ति का साधन बन जाये।
उनके पदचिन्हो पर चलकर हमें अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता मिल सकती है। एआरटीओ
प्रशासन सौरभ कुमार ने बताया कि वर्तमान में डिजिटलीकरण इन्डिया के द्वारा
देश प्रदेश को आगे ले जाया जा रहा है। भारत का जीवन स्तर फिर से उठ गया है
आज राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक व डिफेन्स आदि के क्षेत्रो ं में आगे बढकर
कार्य कर रहे है। परिवहन विभाग के द्वारा लाइसेन्स व फीस ,टैक्स आनलाइन
व्यवस्था के माध्यम से उपभोक्ता जमा कर घर बैठे लाभ उठा रहा है। उन्होने
सड़क एवं सुरक्षा के बारे में जागरूक किया ।
जिलाधिकारी
सर्वज्ञराम मिश्र ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि30 जून
2017 को प्रातः 10 बजे तक पं0 दीन दयाल उपाध्याय अन्त्योदय प्रदर्शनी मेला
/कार्यशाला में 10-10 लाभार्भियों के साथ उपस्थित रहना अनिवार्य है।
जिला
उद्यान अधिकारी ने उद्यान एवं फलों, सब्जियों की खेती आदि के बारे मे
जानकारी दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार यादव ने छात्रवृत्ति,
शादी अनुदान, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धा पेशंन, विधवा पेन्शन
आदि के बारे मे ंजानकारी देते हुए बताया कि सारी योजनाए आनॅलाइन कर दी गयी
है। अभ्यर्थी पोर्टल पे जाकर आनॅलाइन करके हार्ड कापी कार्यालय मे जमा कर
योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
साहित्य निकष सिंह ने अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति, मदरसा आधुनिकीकरण, शादी
अनुदान योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला विद्यालय
निरीक्षक भास्कर मिश्र ने अपने विभागीय योजनाओ के बारे में बताया। बाल
विकास परियोजना अधिकारी ने भी अपने विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। पं0
दीन दयाल उपाध्याय पदर्शनी सहित लगभग तीन दर्जन प्रदर्शनियों का अवलोकन
किया तथा सराहना किया। कार्यक्रम का सफल संचालन रोशन श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर जिला सूचना कार्यालय के लेखाकार कंचन सिंह, संरक्षक के0केयादव,
प्रचार सहायक अवनीश यादव सहित विनोद सिंह, अविनाश कुमार, सरोज कुमारी, ऊषा
देवी, वृजेश कुमार, रमेश चन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे। प्र0 जिलासूचना
अधिकारी के0के0त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
