धराशायी हुआ सदर तहसील का मिटिंग हाल, मचा अफरा तफरी

जौनपुर। सदर तहसील का मिटिंग हाल का बरामदा आज दोपहर बाद अचानक धराशायी हो गया। भवन गिरने से पूरे तहसील परिसर में अफरा तफरी मच गया। वहां पर मौजूद दो लोगो ने भागकर अपनी जान बचायी। संयोग अच्छा था कि बरामदा का एक भाग ही गिरा कही भवन की छत गिरा होता तो उसके अंदर बैठे कर्मचारियों को भारी नुकसान हो सकता था।
सदर तहसील के पूर्वी तरफ तहसील का मिटिंग हाल बना हुआ है। यह हाल काफी दिनो से जरजर होने के बाद भी निषप्रोज्य घोषित नही किया गया। ऊपर से मौजूदा समय में वाराणसी-लखनऊ फोर लेन का दफ्तर बना दिया गया। इस कार्यालय में फोर लेन में जाने वाले किसानो का लेखा जोखा और मुआवजा देने के लिए कार्य किया जाता है। आज करीब साढ़े तीन बजे इसका बरामदा का एक भाग धराशायी हो गया।

Related

news 7806941928972935930

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item