नम्बर वन से व्यापार करने वाले के लिए फायदेमंद है जीएसटी : विनित सेठ

जौनपुर। गुड्स एण्ड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) को लेकर हर वर्ग में तमाम भ्रांतियां है। जीएसटी के प्रति जागरूक करने के सरकारी मशीनरियां लगी हुई है। ऐसे में शिराज ए हिन्द डाॅट काम ने जमीनी हकीत की जानकारी के करने के लिए नगर के प्रतिष्ठित गहना कोठी परिवार के विनित सेठ से बातचीत किया। विनित सेठ ने साफ कहा कि इस नये टैक्स से हम लोगो को नुकसान नही बल्की फायद है। उन्होने कहा कि नम्बर एक व्यापार करने वालो के लिए कोई दिक्कत नही है। हम लोग हमेशा से सारा व्यापार लिखा पढ़ी में करते चले आ रहे है। माल की खरीद और विक्री दोनो समय पक्की रसीद दी और ली जाती है। उन्होने एक बात पर जरूर सवाल किया कि तीन प्रतिशत टैक्स तो अन्य प्रदेशो से व्यापार करने वालो के लिए तो ठीक है लेकिन जो लोग अन्य प्रदेशो से खरीद परोख नही करते है उन्हे एक प्रतिशत का नुक्सान है। विनित ने कहा कि जो लोग वेगैर किसी लिखा पढ़ी का काम किया है उन्हे कष्ट तो होगा ही। छोटे मोटे दुकानदारो के लिए भी यह परेशानी का सबब बन सकती है।  

Related

news 9149499775195326544

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item