एक जुलाई से होने वाले हड़ताल में शामिल नहीं होगा आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_286.html
जौनपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की
जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला कार्यालय पर हुई जिसमें उपस्थित सभी
पदाधिकारियों ने एक स्वर से निर्णय लिया कि एक जुलाई से तथाकथित संगठन
द्वारा हड़ताल का आवहान किया गया है जिसमें आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका
एसोसिएशन सम्मिलित नही होगा। संगठन की जिलाध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि जब
संगठन की प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्या के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से
वार्ता के दौरान 120 दिन का समय लिया गया है तो 120 दिन के पहले ध्रना प्रदर्शन या हड़ताल का कोई औचित्य नही बनता है। पहले हमें 120 दिन का
इन्तजार करना चाहिए उसके बाद अगर आवष्यक प्रतीत हुआ तो आगे की कार्यवाही के
लिए उचित निर्णय लिया जायेगा।
उन्होंने
समस्त कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को अवगत कराया है कि ऐसे किसी भी धरना प्रदर्शन में हिस्सा न ले। बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन मंत्री
चन्द्रकला देवी ने कहा कि कुछ तथाकथित नेताओं द्वारा श्रेय लेने के चक्कर
में ऐसा कार्यक्रम कराया जा रहा है जबकि उन्हें भी पता है कि 120 दिन का
समय समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया है। फिर
आंगनबाड़ी कर्मचारियों को अंधेरे में रखकर क्यों हड़ताल कराई जा रही है। हम
लोगो ने एक स्वर से निर्णय लिया है कि हड़ताल में भाग नही लेगे। बैठक में
सुनीता सिंह, मंजू दूबे, माधुरी सोनिया, उर्मिला, विन्दु भारती, गीता
सोनकर, शशिकला सिंह, रेखा सिंह, मनोरमा सिंह, मीना यादव आदि लोगों ने भी
अपने विचार व्यक्त करते हुए हड़ताल में नही सामिल होने का निर्णय लिया। उक्त
जानकारी संगठन की जिलाध्यक्ष सरिता सिंह ने दी है।

