आवेदकों के प्रमाणीकरण के लिए लगाया शिविर

जौनपुर । जिलाधिकारीध्अध्यक्ष डूडा सर्वज्ञराम मिश्र ने जनपद के समस्त निकायों के निवासियों को अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना-सबके लिए आवास(शहरी) योजना के अन्तर्गत आवेदकों के अभिलेखों के शत-प्रतिशत प्रमाणीकरण हेतु निकायवार मुख्यालय पर कैम्प आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत नगरपालिका परिषद जौनपुर के लिए 3 जुलाई  को वार्ड सं0 1 से 5 तक, 4 जुलाई को वार्ड सं0 6 से 10 तक, 5 जुलाई को वार्ड सं0 11 से 15 तक, 6 जुलाई को वार्ड सं0 16 से 20 तक, 7 जुलाई को वार्ड सं0 21 से 25 तक तथा 8 जुलाई  को वार्ड सं0 26 से 31 तक के आवेदकों के प्रमाणीकरण के लिए कैम्प लगाया जायेगा। इसी प्रकार नगरपंचायत बदलापुर के मुख्यालय पर 5 जुलाई से 7 जुलाई  तक सभी वार्डों के  आवेदकों के लिए, नगरपालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर मुख्यालय पर 10 जुलाई से 11 जुलाई  तक सभी वार्डो के आवेदकों के लए, नगरपंचायत मछलीशहर मुख्यालय पर 12 जुलाई से 13 जुलाई  तक, नगरपालिका परिषद शाहगंज मुख्यालय पर 13 जुलाई से 15 जुलाई  तक , नगरपंचायत खेतासराय मुख्यालय पर 15 जुलाई से 16 जुलाई  तक तथा नगरपंचायत मड़ियाहूं, जफराबाद एवं केराकत मुख्यालय पर 18 जुलाई को सभी वार्डो के आवेदकों के प्रमाणीकरण के लिए कैम्प लगाया जायेगा। उन्होंने उक्त योजना के अन्तर्गत समस्त आवेदकों से अपेक्षा की है कि अपने-अपने मूल अभिलेखों (भू-स्वामित्व प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा बैंक पासबुक)आदि सहित आयोजित किये जा रहे कैम्प में उपस्थित होकर प्रमाणीकरण करावें। उक्त कैम्प पूर्णतया निःशुल्क है। उक्त तिथियों के बाद किसी भी प्रकार के दावेध्आपत्तियों पर विचार नही किया जायेगा।

Related

news 7388809130873933373

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item