छोटी बीमारियों के लिए दवा न लें

जौनपुर। जेसीआई क्लासिक के तत्वाधान में जिला महिला अस्पताल में गर्भावस्था के दौरान स्पर्श कार्यक्रम के तहत स्वयं की देखभाल व सावधानियों के बारे में संगोष्ठी कर अवगत कराया गया तथा फल वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस संगोष्ठी में स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान महिलायें भारी वजन ना उठाएँ तथा बहुत देर तक खड़ी होकर न रहें, सीढ़ियों का प्रयोग कम करें तथा हील वाली चप्पले न पहनें, बाहरी भोजन न लें घर में बना शुद्ध, ताजा भोजन करें। जेसीरेट चेयरपर्सन ऋचा गुप्ता ने कहा गर्भावस्था के दौरान अपने डाक्टर के परामर्श से ही दवाओं का सेवन करें। यहाँ तक की छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी अपने से दवा ना लें। इस कार्यक्रम में सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सचिव संगीता सेठ ने कहा गर्भावस्था के दौरान सभी को किसी भी प्रकार के तनाव से बचने की कोशिश करनी चाहिए। इस कार्यक्रम में अस्पताल प्रशासन के अलावाँ डा0 ज्योति रस्तोगी, सोना बैंकर, मधुरानी, सौम्या, शालिनी सेठ आदि उपस्थित रहीं।

Related

news 7380410574355287864

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item