सिद्दीकपुर में रोजगार मेला 29 जून को
https://www.shirazehind.com/2017/06/29_27.html
जौनपुर । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर में सेवायोजन एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, देश के निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी (ग्रीनधारा एग्रीटेक प्रा0लि0,रघुवंशी प्रा0लि0, विथुना फर्टिलाइजर, एस0सी0आई0सविर्स प्राइवेट लिमिटेड) द्वारा दिनांक 29 जून को जनपद मंे विभिन्न पदो ंके लिए भर्ती की जायेंगी, इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कम्पनी द्वारा विभिन्न पदों आई0टी0आई0 वेल्डर व इण्टर योग्यता आदि पदो ंके लिए चयन किया जायेंगा, कम्पनी द्वारा 18 वर्ष से 40 वर्ष, शैक्षिक योग्यता पदवार दसवीं$आई0टी0आई0 एवं बारहवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन करेंगी, अलग-अलग कम्पनी में नियुक्ति द्वारा उनकी योग्यता के आधार पर मासिक वेतन पर कार्य करने हेतु रखेंगी। जिला सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के बेरोजगार युवाओं से अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर कम्पनी की चयन प्रक्रिया में शमिल होने की अपील की है।उन्होंने बताया, कि आनलाइन रोजगार मेला मंे सम्मिलित होने के लिए यह आवश्यक है, कि अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर अपना आनलाइन पंजीयन कराये एवं रोजगार मेला से सम्बन्धित सूचना पोर्टल पर प्राप्त कर इसमें सम्मिलित हो सकते है।

