व्यापारियों ने जलाया जीएसटी का पुतला

जौनपुर। नगर कोतवाली चौराहे पर व्यापार मण्डल द्वारा जीएसटी का पुतला दहन किया गया।   जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल नेे कहा कि जीएसटी इतनी जटिल टैक्स प्रणाली है कि पूरे देश का व्यापारी इसको लेकर ऊहापोह में है। इसे पूरे तरीके से समझ नहीं पाया है। इसके लिये 3 माह अथवा 6 माह के लिये रोका जाय तथा इसकी जटिलताओं को खत्म किया जाय परन्तु देश की तानाशाही हुकूमत व्यापारी संगठनों से बात करने में राजी नहीं हैं। अब देश का व्यापारी ठान लिया है कि हम लोकतांत्रिक तरीके से इस जालिम सरकार को अपनी मांगें मनवाकर ही दम लेंगे। नगर अध्यक्ष अनवारूल हक गुड्डू व जिला महामंत्री अशोक साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि इस जीएसटी को लेकर व्यापारियों मंे बहुत रोष है कि अभी व्यापारियों को साफ्टवेयर उपलब्ध नहीं कराये गये हैं। इस सरकार ने तो कफन पर भी टैक्स लगा दिया जो आज तक किसी सरकार ने नहीं की। पूरे देश का व्यापारी परन्तु देश के प्रधानमंत्री जी व्यापारियों को जीएसटी पर भरोसे में नहीं ले पा रहे हैं। इस अवसर पर शिव कुमार साहू, अमरनाथ मोदनवाल, रेयाज अहमद, राजू जायसवाल, महेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, कमालुद्दीन अंसारी, शशि श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, इरफान मंसूरी, शहजादे खां, अयाज मंसूरी, रमन हरलालका, गुड्डू केडिया, राजेश जायसवाल, फखरे आलम, अरूण बिन्द, मो. जाहिद, रोहित शर्मा, अब्दुल्ला, मोहित श्रीवास्तव, वकील खां, पवन सिंह, शम्भू गोयल, नीरज मौर्या, संतोष जायसवाल, कैलाश मौर्या, आरिफ अंसारी, शादाब अख्तर, महमूद खां सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Related

news 849559197908112973

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item