सड़क हादसे में टीडी कालेज के छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री समेत दो लोगो की दर्दनाक मौत

जौनपुर। बीती रात लाईनबजार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में टीडी कालेज के छात्र नेता सहित दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी। मौैत की खबर मिलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के कालीकुत्ती मोहल्ले के निवासी व टीडी कालेज के पूर्व छात्रसंघ के महामंत्री बिजय सिंह छोटू अपने दोस्त मणिकांत तिवारी के साथ कल रात करीब साढ़े इस बजे मड़ियाहूं की तरफ से बाईक से लौट रहे थे। रास्ते में चांदपुर गांव के पास खड़ी ट्रक से टकरा गये। इस दर्दनाक हादसे में बिजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। मणिकांत की मौत बीएचयू जाते समय रास्ते में फूलपुर बाजार के पास हो गयी। एक मोहल्ले के दो युवाओ की मौत से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। उधर छात्र नेताओ में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Related

news 8253078629954546774

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item