अब नींव भरने के लिए मिलेगें 50 हजार

जौनपुर। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में शासन ने अपने निर्णय में बदलाव किया है। अब लाभार्थी को नींव भरने के लिए अग्रिम भुगतान के रूप में 50 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी, जबकि पटाव तक निर्माण करने पर डेढ़ लाख रुपये व कार्य पूरा होने पर 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। आवासविहीन शहरी गरीबों के लिए शासन ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की शुरुआत की है। 30 वर्गमीटर में बनाए जाने वाले आवास के लिए सरकार ढाई लाख रुपये की मदद देगी। इसके लिए पात्र लाभार्थी की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उसके पास खुद का मकान नहीं होना चाहिए, लेकिन आवास बनाने के लिए भूमि उपलब्ध होना जरूरी है।   इधर योजना में पूर्व में नींव भरने पर एक लाख, छत तक एक लाख और निर्माण पूरा होने पर 50 हजार दिए जाने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन लाभार्थियों द्वारा कोई धनराशि न होने पर निर्माण में आ रही दिक्कतों के चलते इन लाभार्थियों को 50 हजार रुपये अग्रिम दिए जाने का निर्णय लिया है। छत तक मकान बनाने पर ही अगली किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। शेष 50 हजार रुपये काम पूरा होने पर ही मिलेगे। शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना में चयन की कोई सीमा नहीं है। अब कई प्रकरणों में आवास की भूमि ग्रामीण क्षेत्र में होने के कारण उनके नाम सूची से अलग किए जा रहे हैं। उनके स्थान पर नए लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

Related

news 6081477013721152018

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item