बच्चों की सेवा ईश्वर की सच्ची सेवा

   जौनपुर। मानसिक एवं शारीरिक रूप से विक्षिप्त बच्चों की सेवा ईश्वर की सच्ची सेवा है। तीर्थयात्राओं व हज के फेरों का महत्व अपनी जगह है लेकिन विक्षिप्त बच्चों के चेहरे पर खुशियां बिखेरना उससे बड़ी पूजा है। उक्त बातें सद्भावना क्लब के अध्यक्ष डा. अलमदार नजर ने रासमण्डल में स्थित रचना विशेष विद्यालय के प्रांगण में मौजूद मूकबधिर बच्चों सहित अन्य लोगों के बीच कही। इस दौरान क्लब द्वारा बच्चों को लंच पैकेट, चाकलेट, टाफी आदि दी गयी। इसी क्रम में निदेशक नसीम अख्तर ने बताया कि इस समय लगभग 100 बच्चे विद्यालय में शिक्षारत हैं जिन्हें सामान्य व्यक्ति जैसा बनाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा प्रधानाचार्य छोटे लाल यादव सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर गणेश साहू, सुधीर मौर्य, जाकिर वास्ती, ऋषिकेश दुबे, लालजी यादव, समीउल्ला खान, आशीष गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।  कार्यक्रम संयोजक नरसिंह अवतार जायसवाल ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 4504004591494279413

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item