80 प्रार्थना पत्रों में महज दो का निस्तारण
https://www.shirazehind.com/2018/02/80.html
जौनपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सभी अधिकारी जब उपस्थित नहीं रहेगें तो कैसे होगा समाधान। केराकत तहसील के सभागार में तहसील दिवस पर कई अधिकारी अनुपस्थित मिले। पर फरियादियों का तांता लगा रहा । फरियादियों के 80 प्रार्थना पत्र पड़े जिनमे महज दो का निस्तारण हो पाया। शेष को सम्बन्धित विभाग का निस्तारण के लिए दिया गया। मौके पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी केराकत,कोतवाली प्रभारी,वीडीओ केराकत, आदि मौजूद रहे।

