ATM कार्ड बदलकर पैसा निकालने वाला शातिर चोर गिरफ्तार,
https://www.shirazehind.com/2018/02/atm.html
गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह मय हमराही के साथ प्रसाद तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनचेकिंग में निकले थे तभी सामने से आ रहे एक मोटर साइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया जो रुकने के बजाय भागने लगा परन्तु उसे हमराहीगणो द्वारा पकड़ लिया गया। जिसने पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मुबारक अली अंसारी पुत्र इबारत अली निवासी ग्राम अमाहित थाना केराकत जौनपुर बताया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से 6 ATM कार्ड व 10050 रुपया बरामद हुआ। ATM कार्ड पर अंकित विभिन्न व्यक्तियो के नामों के सम्बन्ध में पूछे जाने पर अभियुक्त कोई सन्तोषजनक जबाब नही दे पाया । जब अभियुक्त से शख्ति से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त ने बताया सारे कार्ड चोरी के है जिसे वह ATM से पैसा निकालने के दौरान लोगों से मदद के बहाने फर्जी कार्ड से बदल लेता था और कार्ड से सारा पैसा निकाल लेता था। बरामद मोटरसाइकिल की जांच की जा रही है और बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 9/18 धारा 419,420,411 भादवि पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही उपरान्त अभियुक्त को जेल भेजा गया ।

