मुझे अपने बेटे की कुर्बानी देनी पड़ी तो पीछे नही हटूगीः लीना तिवारी
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_902.html
जौनपुर। मड़ियाहूं की विधायक डा0 लीना तिवारी ने कहा कि मैं पूरी इमानदारी के साथ ईश्वर को साक्षी मानकर जनता की सेवा कर रही हूं। दो दिन पूर्व हुए रोड हादसे में एक छात्र की मौत में उनके बेटे का नाम आने पर सफाई देते हुए कहा कि वह हादसा मेरे बेटे की गाड़ी से नही बल्की उसके पीछे चल रही वाहन से हुआ था। इसके बाद भी लोग लाश पर राजनीति कर रहे है। उन्होने यह भी दावा किया कि यदि मुझे अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए यदि मेरे बेटी की कुर्बानी देनी पड़ी तो मैं दे दूंगी। लेकिन कुछ लोग अनायास ओछी राजनीति कर रहे है।
उन्होने हादसे में मारे गये छात्र पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि मैने अपने समाज का एक बेटा खो दिया है जिसे मैं वापस तो नही ला सकती पर मैं उसकी स्मृति स्वरूप एक मार्ग का निर्माण अवश्य कराऊंगी। मेरी पूरी सहानुभूति मृतक परिवार के साथ है।