सामाजिक परिपक्वकता से एक अच्छा समाज बनता है

जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर के खेल मैदान पर चल रहें सात दिवसीय  राष्ट््रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का आज समापन हुआ। समारोह के मुख्यअतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 विष्णु चन्द्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती के सममुख्य दीप प्रज्चलन कर और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, और शिविरार्थी को सम्बोधित करते हुए कहा कि अनुशासित जीवन व्यक्ति को महान बनाता है। समाज सेवा एक पुनीत कार्य है। शिविरार्थी प्रत्येक दिन समाज को कुछ न कुछ प्रदान करें। सामाजिक परिपक्वकता से एक अच्छा समाज बनता है, और राष्ट््र को मजबूती प्रदान करता है। विद्यार्थी रोज कुछ नया करना सीखे। नयापन यह बताता है कि आप चिन्तनषील हैं, जीवन के जिस क्षेत्र में रहें, पूरे मन और लगन से कार्य करें। तभी उच्च आदर्ष हासिल कर सकते हैं। अपने मन और मस्तिष्क को नये समाज की संरचना करने में लगाये। अपने मस्तिष्क को सदैव परिष्कृत करते रहें। उचित अनुचित का ख्याल रखें। विकेकषील बने, निष्चित ही आने वाले समय आप एक सफल नागरिक बनकर समाज में आगे आएगे। इसके पूर्व प्रथम सत्र में षिविरार्थियों के बीच कैषलेष, बेटी बचाओं- बेटी पढ़ाओं, मतदाता जागरूकता अभियान, पांलिथीन उन्मूलन, स्वाच्छता अभियान विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता करायी गयी, जिसमें षिविरार्थी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, और अपना अनपा तर्क प्रस्तुत किया। इसके उपरान्त वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा0 संतोष कुमार पाण्डेय ने सातों दिन कराये गये कार्यक्रम का विवरण प्रस्तुत किया। सहायक कार्यक्रम अधिकारी डा. रागनी राय ने लक्ष्यगीत उठे-समाज के लिए, जगे समाज के लिए लक्ष्यगीत को आत्मसात कर षिक्षा के साथ समाज को भी सवारने का संकल्प करें। कार्यक्रम का संचालन डा0 संतोष कुमार पाण्डेय ने किया। और आभार रागनी राय ने किया, धन्यवाद डा0 विजय प्रताप तिवारी ने किया। इस अवसर पर शुधाकर शुक्ला, ओमप्रकाष, संतोष शुक्ला, राज सैनी, छात्रसंघ अध्यक्ष सचिन, कपिल देव सोनकर, आरजू खुषबू, प्रमोद गुप्ता आनन्त मौर्य, रमन पाण्डेय, संगम बेनबंषी, सूरज यादव, राहुल यादव, के साथ समस्त षिविरार्थी उपस्थित रहें।

Related

news 5628840328409862440

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item