आत्मा करेगी किसानों की दूनी आमदनीः डा. रमेश चन्द्र यादव

जौनपुर। भारत की आत्मा गांवों में बसती है। देश के विकास का मार्ग गांवों के खेत-खलिहानों से होकर गुजरते हैं। देश की अर्थव्यवस्था की मेरूदण्ड कृषि है। जब तक किसानों की समृद्धि नहीं होगी तब तक देश का विकास सम्भव नहीं है, इसलिये भारत एवं राज्य सरकार किसानों की आमदनी दूनी करने के लिये तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर इस दिशा में विशेष पहल कर रही है। केन्द्र पोषित आत्मा योजना जिले में उसकी अपेक्षाओं पर खरे उतरती दिख रही है। उक्त बातें उप परियोजना निदेशक कृषि तकनीक प्रबन्ध अभिकरण (आत्मा) रमेश चन्द्र यादव ने कही। उन्होंने आगे बताया कि किसानों के सामाजिक एवं आर्थिक समृद्धि के लिये प्रशिक्षणों एवं भ्रमण के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। डिप्टी पीडी श्री यादव ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के 3 सूत्र मुख्य हैं। पहला लागत घटाना दूसरा उत्पादन बढ़ाना तीसरा उत्पाद का उचित मूल्य दिलवाना। सभी फसलों की एमएसपी घोषित कर ई मंडियों से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसान सस्य योजना बनाकर आधुनिक तकनीक से कृषि विविधीकरण के तहत अपनी आमदनी दूनी कर सकते हैं और स्वच्छ पर्यावरण में अपनी समृद्धि कर कृषि का सतत विकास कर सकते हैं।

Related

news 256382880293884624

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item