अनुप्रिया पटेल ने की फूलपुर सीट पर दावेदारी, कहा- BJP से ज़्यादा मजबूत हैं हम
https://www.shirazehind.com/2018/02/bjp.html
यहां उसका बड़ा वोट बैंक है तो साथ ही बूथ लेवल तक उसकी नई कमेटियां सक्रियता से काम कर रही हैं।
हालांकि पार्टी प्रवक्ता बृजेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि 2014 के आम चुनावों में हुए समझौते के आधार पर फूलपुर पर पहला हक़ बीजेपी का है, लेकिन अगर एनडीए का घटक दल होने के नाते बीजेपी यह सीट अपना दल को देती है तो उनकी पार्टी न सिर्फ ज़्यादा बेहतर चुनाव लड़ेगी बल्कि बीजेपी के मुकाबले ज़्यादा वोटों से जीत भी हासिल करेगी।
प्रवक्ता बृजेन्द्र के मुताबिक़ उनकी पार्टी इस सीट पर सीधे तौर पर दावेदारी नहीं करेगी, लेकिन बातचीत के आधार पर अपनी मजबूती का दावा जरूर पेश करेगी। उन्होंने सफाई दी है कि अगर बीजेपी खुद भी चुनाव लड़ती है तो अपना दल पूरी ताकत के साथ उसे सपोर्ट करेगा और जीत भी दिलाएगा। वैसे सियासी गलियारों में चर्चा यह है कि फूलपुर सीट पर अगर डिप्टी सीएम केशव मौर्य के परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा तो बीजेपी अनुप्रिया के पति व अपना दल एस के अध्यक्ष आशीष कुमार को अपने सिम्बल पर चुनाव लड़ा सकती है।

