हिंदुत्व का पाठ पढ़ाने पाकिस्तान जा रहे घर्मगुरु
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_889.html
हिंदू धर्मगुरु अपने समर्थकों के साथ भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने पाकिस्तान जा रहे हैं। उनको अलीगढ के सांसद सतीश गौतम ने माला पहना कर विदा किया है। हिंदू धर्मगुरु ब्रजेश शास्त्री ने बताया कि भारतीय संस्कृति का परचम पूरे विश्व में फैल रहा है, एक पकिस्तान ही ऐसा देश है जहां भारतीय संस्कृति का उदय नहीं हुआ।
धर्मगुरु ब्रजेश शास्त्री का कहना है कि पकिस्तान भी भारत का ही अंग है। हम चाहते हैं भारत के अंग में भारतीय संस्कृति की परचम लहरे। पाकिस्तान में वेद मंत्र गुंजायमान हो, जिस प्रकार हिंदुस्तान में पाकिस्तान के लोग इस्लाम का प्रचार करते हैं, इसी प्रकार हम लोग पाकिस्तान के अल्पसंख्यक लोगों को मानसिक ताकत देने के लिए वहां जा रहे हैं। शिवरात्रि पर्व तक हम वहां रहेंगे।
वहीं सासंद सतीश गौतम ने कहा कि यह बहुत अच्छा है कि अपने देश का संदेश वहां के अल्पसंख्यक हिंदू को तक पहुंचाएंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे। अपने देश की भावनाओं को बताएंगे। दोनों देश में आदान-प्रदान रहेगा, दोनों देशों की मित्रता बनेगी।

प्रथम दृष्ट्या विश्वास नहीँ होता किंतु एह अच्छी शुरुआत है कोई जाति धर्म देश पूर्णतः खराब नहीँ होते इसका बड़ा उदाहरण आसमां आपा जिनका निधन आज हुआ ईश्वर उन्हें सद्गति दें व पाक में उनकी भरपाई करें
जवाब देंहटाएं