पूर्व सांसद को पुनः मिला प्रदेश महामंत्री का दायित्व, जिले में खुशी की लहर

जौनपुर। पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर को पुनः प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौपे जाने से जिले के भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता तक उन्हे बधाईयां दे रहे है। उधर कुछ कार्यकर्ता एक उन्हे बधाईयां देने के साथ ही एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर जश्न मना रहे है।
नगर के मोहल्ला सुक्खीपुर निवासी श्री सोनकर ने सन् 1985 में भाजपा बूथ अध्यक्ष के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। संगठन के जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश इकाई के कई प्रकोष्ठों के पदाधिकारी के रूप में उन्हें कार्य करने का मौका मिला।
वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की अगुवाई में वह प्रदेश पंचायत प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रहे तो अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करने का उन्हें अवसर मिला था। श्री सोनकर काशी गोरखपुर क्षेत्र के सदस्यता अभियान के भी प्रमुख रहे। 1989 में सभासद तो 1996 में लोकसभा चुनाव जीतकर ग्यारहवीं लोकसभा के सदस्य बने।
इसके पूर्व भी श्री सोनकर को तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की टीम में प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया था।

Related

politics 23238618723762401

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item