प्यारे लाल यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी गब्बर गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_514.html
जौनपुर। बख्शा थाना पुलिस ने लखौंवा गांव निवासी अधेड़ प्रापर्टी डीलर
प्यारे लाल यादव की हत्या के मामले में नामजद मुख्य आरोपी को शनिवार की
सुबह गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें संभावित
स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
48 घंटे की मांगी गई अवधि के भीतर गिरफ्तारी न होने से महकमे की हो रही किरकिरी को देखते हुए पुलिस ने संभावित स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश देने के साथ ही मुखबिरों का जाल फैला रखा था। शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ गब्बर को अलीगंज-हकारीपुर मार्ग से उस समय धर दबोचा जब वह कहीं भागने की फिराक में था। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में नामजद दो अन्य आरोपियों श्रवण कुमार सिंह तथा आनंद कुमार सिंह उर्फ शोले की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मालूम हो कि गत चार फरवरी की दोपहर में लखौंवा बाजार में सब्जी खरीदते समय प्यारे लाल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी दिन देर रात मृतक की पुत्री प्रतिमा यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें हत्या का कारण जमीन संबंधी रंजिश दिखाई गई है।