सी0सी0टी0वी0 फुटेज के बाद भी अब तक पुलिस नहीं कर पाई चोरी का खुलासा
https://www.shirazehind.com/2018/03/0000.html
मुफ्तीगंज।
जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैया मोड़ पर बीते शुक्रवार की रात एक मेडिकल की
दुकान में सेंधमारी से हुई चोरी का सी0सी0टी0वी0 कैमरे का फुटेज प्राप्त
करने के बादजूद अभी तक जफराबाद पुलिस द्वारा उक्त चोरी की घटना का खुलासा न
किये जाने से सरैयां मोड़ के दुकानदारों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त
है।
मालूम हों कि थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र के तरसण्ड गांव
निवासी सूर्यभान सिंह, की जफराबाद थानाक्षेत्र के सरैयां मोड़ के पास प्रदीप
मेडिकल स्टोर के नाम से एक दुकान संचालित है, जिसमें चोरों ने बीते
शुक्रवार की रात उक्त दुकान में पीछे से सेंधमारी कर इन्वर्टर की बैटरी,
आधा दर्जन च्यवनप्राश, आधा दर्जन ग्लूकॉन डी, डायपर आदि उठा ले गये थे।
सूचना पर पहुॅची पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम को बुलवाकर जांच पड़ताल भी कराया
था और दुकान में लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरे का फुटेज कब्जे में लेते हुए
शीघ्र ही उक्त चोरी की घटना का खुलासा करने एवं चोरों को सलाखों के पीछे
भेजे जाने का आश्वासन दुकानदार को दिया था, परन्तु आज तक जफराबाद पुलिस डाग
स्क्वायड टीम द्वारा चिन्हित किये गये स्थल की जानकारी होने एवं घटना से
सम्बन्धित सी0सी0टी0वी0 कैमरे का फुटेज पास होने के बावजूद अभी तक उक्त
चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। यह भी उल्लेखनीय है कि चोरों ने उक्त घटना
के पूर्व भी सरैयां क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुकें है,
परन्तु उनका भी खुलासा आज तक पुलिस नहीं कर सकी है। सरैयां मोड़़ के
दुकानदारों ने उक्त प्रकरण की तरफ पुनः थानाध्यक्ष जफराबाद का ध्यान आकृष्ट
कराते हुए बीते शुक्रवार की रात सूर्यभान सिंह के मेडिकल स्टोर की दुकान
में हुई चोरी की घटना का खुलासा किये जाने की मांग की है।

