रुपयों से भरा बैग लेकर भागे बदमाश

जौनपुर।  एक सराफा कारोबारी ने मीरगंज थाने में तहरीर देकर एक व्यक्ति पर कुछ लोगों के साथ मिलकर 68 हजार रुपये की ठगी कर लेने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इसी थाना क्षेत्र के ग्राम अगहुआ का राधेश्याम गांव की बाजार में सराफा की दुकान चलाता है। उसके मुताबिक 11 मार्च को दोपहर गोधना गांव का एक युवक उसकी दुकान पर पहुंचा। कहा कि रामपुर निवासी मेरे एक रिश्तेदार का पुराना कच्चा मकान गिर गया है। इसमें भारी संख्या में पुराने चांदी के सिक्के निकले हैं। उसे मैं तुम्हें सस्ते में दिलवा दूंगा। लालच आ गया। राधेश्याम ने किसी तरह 68 हजार रुपये एकत्र कर लिए। वह 12 मार्च को सायंकाल रामपुर पहुंचा। उक्त युवक उसे वहां से तीन किमी दूर एक निर्जन स्थान पर खंडहरनुमा मकान के पास ले गया। वहां पहले से ही चार व्यक्ति मौजूद थे। सभी उसके हाथ से 68 हजार रुपये से भरा बैग लेकर भाग गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। (जासं)

Related

news 7840029244899642327

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item