शिक्षा के मंदिर में जमकर हुई मारपीट , छह लोग घायल

जौनपुर।  जफराबाद थाना क्षेत्र के राम निरंजन इण्टर कॉलेज कजगांव प्रांगण में बुधवार को प्रबंधकीय विवाद को लेकर मारपीट में छह लोग घायल हो गए। सहायक अध्यापक वासुदेव यादव लगभग दो महीने बाद विद्यालय में अध्यापन के लिए गए थे। प्रबंधक पक्ष के लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। हाथापाई होने पर विद्यालय में हड़कंप मच गया। इस दौरान सहायक अध्यापक के दो भाई व भतीजा भी आ गए। सहायक अध्यापक का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधक के लोगों ने उन्हें मारा-पीटा और असलहा सटाकर बीस हजार रुपये व सोने की चेन छीन ली। उनके दो भाइयों और भतीजे को भी मारपीट कर घायल कर दिया। प्रबंधक पक्ष का कहना है, सहायक अध्यापक और परिजन पहले से ही मारपीट की नीयत से आए थे। मारपीट के दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को घटनास्थल से एक बाइक क्षतिग्रस्त हालत में मिली।

Related

news 6999428068902324563

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item