साधु ने किया किशोर का अपरहरण, परिजनों में हड़कम्प

जफराबाद। स्थानीय थानाक्षेत्र के मिसिरपुर गावं के ग्रामीणों मे उस समय हड़कम्प मच गया जब उन्हें पता चला के उनके गांव के एक 12 वर्षीय किशोर युवक का एक साधु ने अपहरण कर लिया है। फिलहाल रेलवे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहृत बच्चें को आजमगढ़ में गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। 
जानकारी के अनुसार उक्त थानाक्षेत्र के मिसिरपुर गांव निवासी,  सिरकोनी ब्लाक पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का 12 वर्षीय पुत्र शिवांशु मिश्र, बीते मंगलवार को सायं 4.00 बजे साइकिल से जफराबाद बाजार के लिए निकला, परन्तु एक-डेढ़ घण्टे बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुॅचा तो परिजन घबराने लगे। जफराबाद बाजार के दुकानदारों से पूछने पर पता चला कि शिवांशु यहां आया ही नहीं। शिवांशु के अपहरण की आशंका से घबराये परिजन ग्रामीणों के साथ जफराबाद थाने पर पहुॅचे। वहां कोई सफलता न मिलने पर लोगों ने उसकी खोजबीन करते हुए जफराबाद स्टेशन के पास पहुॅचे, तों देखा कि शिवांशु की साइकिल एक मड़हे के पास लावारिस स्थिति में पड़ी हुई है। परिजनों ने तुरन्त घटना की सूचना रेलवे चौकी पुलिस को दी। सूचना के बाद हरकत में आयी रेलवे पुलिस ने अपहृत किशोर शिवांशु को आजमगढ़ में गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से बेहाशी की हालत में बरामद कर लिया, परन्तु शिवांशु के पास बैठा सांधु मौके की नजाकत को देखते हुए वहां से फरार हो गया। रेलवे पुलिस शिवांशु को मऊ जक्शंन ले गये और होश आने पर पूछताछ करने लगे। शिवांशु ने पुलिस को बताया कि घर से सायं 4.00 बजे मैं अपनी साइकिल से जफराबाद बाजार के लिए निकला और साइकिल की चैन अचानक जफराबाद स्टेशन के निकट स्थित केशव यादव के बगीचे के पास उतर गयी। मैं साइकिल में चैन चढ़ा रहा था, तभी एक साधु आया, और मुझे नशीला पदार्थ सूघां दिया जिससे में वहीं अचेत हो गया। इसके बाद मैं यहां कैसे आया, मुझे नहीं मालूम। घटनाक्रम जानने के बाद रेलवे पुलिस ने फोन कर शिवांशु को बरामद करने की सूचना उसके परिजनों को दी। ग्रामीणों संग मऊ पहुॅचे परिजनों को पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी कर शिवांशु को सौंप दिया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

Related

news 6023249553045396186

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item