शिविर में 190 पशुओं का हुआ नि:शुल्क उपचार
https://www.shirazehind.com/2018/03/190.html
मार्टीनगंज
(आजमगढ़)।फूलपुर ब्लाक के खरसहन गांव में पं.दीनदयाल पशु आरोग्य शिविर मेले
का आयोजन हुआ।जिसमें 190 पशुओं को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करायी
गयी।शिविर में पशुओं के साथ भारी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे।
शिविर
का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव ने किया।उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
डा.एके अवस्थी ने विभाग द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं के बारे में
पशुपालकों को जानकारी दी।बताया कि पशुओं का टीकाकरण 15 मार्च से शुरू होगा।
पशुरोग विशेषज्ञ डा.धर्मेन्द्र यादव, डा.राजकमल चौधरी, डा.धर्मेश बहादुर,
डा.राकेश सिंह ने तकनीकी रूप से पशुओं का समुचित उपचार किया।सहयोग में
पशुधन प्रसार अधिकारी सुरेश यादव, सूर्यनाथ सिंह, दयाशंकर यादल, मो.सलीम
आदि रहे।प्रधान प्रदीप कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
