तम्बाकू सेवन जान के खतराः माया दिनेश टण्डन
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_636.html
जौनपुर। नगर पालिका अध्यक्ष माया
टण्डन के अध्यक्षता में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत शहरी
स्थानीय निकाय (यू.एल.बी.,अर्बन लोकल बाॅडीज) के सदस्यो का
अभिमुखीकरण/कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी के सभागार में किया
गया। जिसमें सर्वप्रथम राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के नोडल अधिकारी डा0
एस.के. यादव ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभी सदस्यो का स्वागत किया गया।
नोडल अधिकारी डा. एस.के. यादव द्वारा शहरी स्थानीय निकाय के बारे में
विस्तार से बताया गया तथा नगरीय क्षेत्र मे दी जा रही सुविधाओं के बारे में
बताया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आई.एन. तिवारी द्वारा शहरी क्षेत्र
में टीकाकरण के बारे में विस्तार से बताये।
नगरीय स्वास्थ्य समन्वयक प्रवीण कुमार पाठक ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य
केन्द्रो के उपलब्धियो के बारे में विस्तार से बताया तथा यू.एल.बी. सदस्य
किस प्रकार से नगरीय स्वास्थ्य सुविधाओ पर अपना सहयोग कैसे दे इस पर भी
विस्तार पूर्वक चर्चा की। अन्त में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती माया टण्डन
ने तम्बाकू के दुप्र्रभाव पर चर्चा की तथा सभी उपस्थित सदस्यो द्वारा
तम्बाकू नही प्रयोग में लाने पर शपथ लिया तथा राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य
मिशन को सभी लोग मिलकर सफल बनाने हेतु सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस
कार्यशाला में सम्मानित सभासदगण एवं डा. आई.एन. तिवारी, डा.एस.के. यादव,
मयंक राय, डा. अभिषेक, डा. संजय पासी, श्रमती सोनू यादव, श्रीमती रेनू
चन्द्रा स्टाफ नर्स आदि अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित हुए। बैठक के अन्त में
मयंक राय मण्डलीय स्वास्थ्य समन्वयक द्वारा धन्यवाद देकर बैठक का समापन
किया।

