मनाया गया इमाम का जन्मदिन और नवरोज
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_322.html
जौनपुर। पांचवे इमाम मोहम्मद बाकिर के जन्म दिवस पर नज्र एवं नेयाज का आयोजन जनपद के मस्जिदो इमाम बारगाहो एवं घरो में बड़े ही अकीदत के साथ किया गया एवं जन्मदिन मनाया गया। शिया जामा मस्जिद में नज्र का आयोजन अलहाज सादिक मेंहदी के नेतृत्व में हुआ। अजादारी काउंीिल के कार्यालय नकी फाटक में अध्यक्ष सैयद मोहम्मद हसन के नेतृत्व में नज्र का आयोजन किया गया एवं नवरोज की नज्र शेखनुरूल हसन मेमोरियल सोसाइटी कार्यालय में संस्था के संरक्षक शेख हसीन अहमद के नेतृत्व मे की गयी। उक्त अवसर पर उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुये संस्था के प्रवक्ता असलम नकवी ने बताया कि 21 मार्च ईरान के शम्सी कलेन्डर का पहला दिन नववर्ष को शिया समुदाय के लोग परम्परागत तरीके से विशेष नमाज, दुआ एवं नज्र के माध्यम से बड़े ही अकिदत के साथ मनाते है। यह नवरोज ईद की तरह महत्व रखता है इसी दिन पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा ( ने अपने उत्तराधिकारी हजरत अली की वेलायत की घोषण की थी। मिस्त्री एवं ईरानी कलेन्डर में इस दिन का बहुत महत्व है। यह भी मान्यता है कि आज के दिन दुनिया अस्तित्व में आयी। संयोजक एएम. डेजी ने रहबरे आजम, वेलायते फकीह, आयतुल्ला सैयद अली खामेनाई की सलामती एवं कौम मुल्क व कुनबे की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ करायी व इमाम के जन्मदिवस पर एक दुसरे के गले मिलकर मुबारक बाद पेस की उक्त अमीर हैदर, एमएम हीरा, तालिब रजा शकील, अली मंजर डेजी, सोनी, बेलाल, शब्बीर, राजू, शमीम अली, लल्लन, मोहम्मद काशिफ, जाशिम, नासिर रजा, गुड्डू, इत्यादी लोग उपस्थित थे।

