ट्रान्सफार्मर में आग से बन्दर की मौत
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_397.html
जौनपुर। शहर के ट्यूबेल कॉलोनी चौराहे पर रखें ट्रांसफार्मर में बुधवार को अचानक आग लग गई । लोगों ने निकट जाकर देखा तो एक बंदर ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़ गया था जिसके कारण उसमें आग लग गई और बंदर की करंट की वजह से मृत्यु हो गई । इसके बाद आग फेल गयी तथा आसपास के पेड़ व झाड़ झंखाड़ को अपने चपेट में ले लिया। इसके बाद बंदर की लाश को कुछ लोगों ने विधि विधान से अन्तिम संस्कार कर दिया।

