बन्दियों को दिया विधिक जानकारी

जौनपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु जिला कारागार के बैरक संख्या एक में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन लोकेश वरूण सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें जेल अधीक्षक ए.के. मिश्रा, जेलर मुन्नाराम व महेन्द्र सिंह, जेल विजिटर्स अमित कुमार त्रिपाठी, अम्बरीष कुमार श्रीवास्तव, मीरा सिंह, व लालमनि एडवोकेट तथा रिटेनर लायर मनोज वर्मा उपस्थित रहे। शिविर को सम्बोधित करते हुए सचिव लोकेश वरूण ने कारागार के बन्दियों के संवैधानिक अधिकारों एवं बन्दियों के अधिकार के सन्दर्भ में संविधान के अनुच्छेद 19, 21 में वर्णित मौलिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दिया। मनोज कुमार वर्मा रिटेनर एडवोकेट द्वारा द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए तमाम कानूनों व प्राधिकरण के द्वारा प्रदान किये जाने वाली सहायता व लीगल एंड क्लीनिक के बारे में जानकारी दिया गया। 

Related

featured 6245693668218198400

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item