अपहरण के आरोपित नाबालिग किशोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2019/04/blog-post_497.html
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के अपहरण के
आरोपित नाबालिग किशोर को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के
पिता ने थाने में तहरीर देकर दूसरे गांव के किशोर पर बेटी का अपहरण कर
लेने का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि तहरीर
के आधार पर मुकदमा दर्ज कर गजना निवासी आरोपित रामचंद्र चौहान की तलाश की
जा रही थी। शुक्रवार दोपहर आरोपित को जिवली ऑटो स्टैंड से उस समय गिरफ्तार
कर अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया गया। दोनों कहीं भागने की फिराक में थे।
आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद आरोपित किशोर को बाल सुधार गृह रामनगर (वाराणसी)
भेज दिया गया। बरामद किशोरी को महिला कांस्टेबल की निगरानी में मेडिकल
मुआयना के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
