मुलायम सिंह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ : अनिल राजभर

 जौनपुर।  लोकसभा में सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने देशहित को देखते हुए कहा था कि मोदी को ही देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए। मुलायम सिंह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हैं। मोदी विरोधी पड़ोसी देश नहीं चाहते कि नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने और यही सपना गठबंधन के नेता भी देख रहे हैं।
शुक्रवार को जयगोपालगंज में विजय लक्ष्य किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री अनिल राजभर ने गठबंधन पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मनमोहन की सरकार में जगह-जगह बम ब्लास्ट होते रहते थे, आतंकी हमेशा आंख दिखाया करते थे। लेकिन भाजपा की सरकार में किसी की हिम्मत नहीं है कि वह ऐसा कर सके। किसान खुशहाल है, किसानों के हित के लिए मोदी सरकार ने फसल बीमा, किसान बीमा, किसान निधि योजना लाया। लाल महेन्द्र प्रजापति, शिवाजी सिंह, सुबास यादव, श्यामजीत प्रजापति सहित डेढ़ दर्जन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा प्रमोद यादव व संचालन नृपेन्द्र सिंह ने किया।

Related

news 2383538971562352054

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item