एक साथ जली तीन जिगरी दोस्तों की चिताये

जौनपुर।  आगरा में सड़क हादसे में मृत आठ युवकों में शामिल तीन जिगरी दोस्तों की आदि गंगा गोमती के तट पर स्थित पिलकिछा घाट पर शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे एक साथ चिताएं जलीं तो मौजूद लोगों का कलेजा फट गया। हर किसी की आंखों से आंसू निकलने  लगे। पर चर्चा कर रहे थे कि दुर्घटना में सभी मृत युवक सामान्य परिवार से थे और शिक्षित थे। परिवार के प्रति सभी लोग जिम्मेदार थे। ओइना गांव के कमलेश यादव को उनके पिता नंदलाल, राकेश यादव उनके पिता उमा शंकर उर्फ नाटे यादव जबकि बदलापुर के देवरामपुर निवासी सदाफल यादव के शव को उनके किशोरवय पुत्र सिटू ने मुखाग्नि दी। इकलौते पुत्र राकेश यादव की चिता को आग देने के बाद उमा शंकर यादव निढाल होकर चिता के पास ही बैठ गए तो मौजूद हर कोई फफक पड़ा। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नगहटी गांव निवासी अखिलेश यादव का दाह संस्कार नरौली घाट पर किया गया। पिता तुलसी प्रसाद यादव ने मुखाग्नि दी।

Related

news 3989489330758441567

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item