नवरात्रि के अंतिम दिन चौकियां व मैहर धाम में लाखों भक्तों ने टेका मत्था

जौनपुर। माता रानी के श्रृंगार, हवन, आरती के साथ कन्या पूजन के बाद चैत्र नवरात्रि का शनिवार को समापन हो गया। इसके साथ ही पूरे नवरात्रि भर निराजल व्रत रखने वालों के व्रत का पारण भी हो गया। इसके अलावा घरों, प्रतिष्ठानों आदि में कलश स्थापित करने वालों ने आरती के बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया। बता दें कि पूर्वांचल की आस्था का केन्द्र मां शीतला चौकियां धाम में सुबह मन्दिर के कपाट 4 बजे खुले जिसके बाद घण्टे-घड़ियाल व ढोल-नगाड़ों के साथ मां शीतला महारानी जी का पूजन व आरती होने के बाद मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ हुआ। इस दौरान मां के जयकारों से पूरा वातावरण सुगंधित व भक्तिमय हो गया। दर्शनार्थियों की लम्बी कतार माता रानी के दर्शन करने के लिये लगी थी जहां दर्शनार्थी अपनी बारी से दर्शन कर जीवन को सफल बना रहे थे। देखा गया कि पूर्वांचल की शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम व मैहर माता मन्दिर परमानतपुर में जहां लाखों भक्तों ने मत्था टेका, वहीं जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचलों तक की सभी देवी मन्दिरों पर दर्शन-पूजन हुआ। इस दौरान घण्टे-घड़ियालों की गूंज से वातावरण गूंज उठा जहां माता रानी की जयघोष से पूरा माहौल ही भक्तिमय हो गया। भक्तों ने नारियल, चुनरी, रोरी, रक्षा, कपूर, अगरबत्ती, धूपबत्ती आदि से विधि-विधान से पूजा किया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा तो भक्तों की सेवा के लिये स्काउट/गाइड के बच्चे भी मुश्तैदी से डटे रहे। चौकियां, मैहर धाम के अलावा विंध्यवासिनी मन्दिर ताड़तला, नवदुर्गा शिव मन्दिर नखास, केवला माता मन्दिर जीजीआईसी सहित समस्त देवी मन्दिरों पर भक्तों का तांता लगा रहा।

Related

news 6787575126931061198

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item