प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय श्रृंगारोत्सव

जौनपुर। नगर के सब्जी मण्डी में विराजमान शक्तिपीठ मां काली का वार्षिक श्रृंगारोत्सव शनिवार को प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हो गया। चेत्र नवरात्रि उत्सव समिति के बैनर तले आयोजित यह अनुष्ठान 3 दिवसीय रहा। प्रथम दिन माता जी के भव्य श्रृंगार से शुरू इस आयोजन के क्रम में झांकी की प्रस्तुति की गयी। दूसरे दिन शानदार बिरहा मुकाबला के बाद तीसरे दिन यानी शनिवार को भण्डारा का आयोजन हुआ। सुबह से लेकर देर रात तक चले प्रसाद वितरण में हजारों भक्तों ने दर्शन-पूजन करके प्रसाद गहण किया। इस अवसर पर गोपाल जी साहू, देव साहू, विनय साहू, रूद्रेश मोहन जायसवाल, उमेश गुप्ता, अशोक प्रजापति, संदीप साहू, जय प्रकाश जायसवाल, विजय सेठ, मनीष जायसवाल, कृष्ण कुमार, विशाल गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक दीपक जायसवाल सभासद ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 6094398689555727796

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item