संसार के समस्त जीवों का कल्याण यज्ञ हैः शिवदत्त

जौनपुर। आर्य समाज जौनपुर का 119वां वार्षिकोत्सव बीते 11 अप्रैल से शुरू हो गया है जिसका समापन 14 अप्रैल को होगा। नगर के टाउन हाल के मैदान पर आयोजित वार्षिकोत्सव में प्रातः साढ़े 7 से 11 जे तक ऋगवेद परायण यज्ञ शिवदत्त पाण्डेय वेद वेदांग गुरूकुल प्राचार्य द्वारा कराया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को श्री पाण्डेय ने बताया कि संसार के समस्त जीवों का कल्याण यज्ञ के द्वारा ही किया जा सकता है। वेदों से ही संसार में हर प्रकार की शान्ति-समृति को प्राप्त किया जा सकता है। इसी क्रम में जुगल किशोर व रामसेवक ने अपने सुमधुर भजनों से उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। वहीं शंकरमुनि ने बताया कि मनुष्य को अपना सभी सुभ कर्म यज्ञ से प्रारम्भ करना चाहिये, क्योंकि संसार भी परमात्मा द्वारा किया गया यज्ञ का ही परिणाम है। इस अवसर पर मुख्य यजमान रतन साहू, धर्मवीर, पवन साहू, हनुमान प्रसाद, मनीष साहू, अमित आर्य, आलोक आर्य, भारतेन्दु आर्य, सिकन्दर आर्य, रामकुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में आर्य समाज के प्रधान देवेन्द्र नाथ ने समस्त आगंतुकों व श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 6835595112035335542

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item