250 जरूरतमंदों में वितरित किया गया राशन सामग्री

जौनपुर। नगर के सिविल लाइंस स्थित शकुंतला सेंट्रल एकेडमी की तरफ से स्कूल प्रांगण में मंगलवार को 250 से अधिक असहाय, गरीब एवं जरूरतमंदों में नि:शुल्क राशन सामग्री का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी रामप्रकाश ने कहा कि लॉकडाउन के समय में विद्यालय का यह कार्य बेहद प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि जनपद के अन्य स्कूलों को चाहिए कि वह भी इस नेक कार्य में आगे आयें और इस संकट की घड़ी में गरीबों एवं जरूरतमंदों की आगे बढ़कर मदद करें। विद्यालय प्रबंधक श्रीमती शकुंतला शुक्ला ने कहा कि विद्यालय परिवार की तरफ से आटा, चावल, दाल, आलू, प्याज, तेल, मसाला आदि का 250 पैकेट बनाकर असहाय, गरीब एवं जरूरतमंदों में वितरित किया गया। इससे लोगों को करीब एक सप्ताह तक राहत मिलेगा। हमारे द्वारा आगे भी जरूरतमंदों की सेवा की जाएगी। उन्होंने अपील किया कि इस संकट की घड़ी में भूखों को भोजन उपलब्ध कराना सबसे नेक कार्य है। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्रीमती शकुंतला शुक्ला, जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता अनूप कुमार शुक्ला, आशीष शुक्ला, अविनाश शुक्ला, डायरेक्टर अवनीश शुक्ला, सभासद कृष्ण कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

Related

news 4815574323227815981

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item