उपेक्षा और उपहास का पात्र रहे कोटेदार, रोष जताया

जौनपुर। बरसठी  ब्लॉक के समस्त उचित दर विक्रेता कोटेदारों की एक बैठक सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखते हुए कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष हरखु सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें इस कोरोना महामारी के समय राशन वितरण में हो रही तमाम समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से राशन विक्रेताओं को राशन वितरण की ड्यूटी तो तय कर दी गई परंतु राशन विक्रेताओं की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई। बल्कि अकारण साबुन या सैनिटाइजर का खर्च भी जेब से ही लगाना पड़ रहा है । शासन एक तरफ नागरिकों को घरों में रहने के लिए नसीहत दे रही है तो वहीं पर राशन विक्रेताओं को 10 से 12 घंटे तक अनवरत ड्यूटी करना पड़ रहा है। पूरे माह 12 घंटे काम करने के बावजूद शासन द्वारा कोई मानवीय व सहयोगात्मक रुख नहीं अपनाया जाता है। वहीं पर एक अतिरिक्त कर्मचारी रखकर दुकानदार राशन का वितरण कर रहा है। सर्वर व इंटरनेट फेल होने की समस्या के चलते भीड़ लग जाती है तो इसकी भी जिम्मेदारी राशन विक्रेता को ही झेलनी पड़ती है।  वितरण के समय भीड़ से निजात हेतु किसी पुलिसकर्मी की भी व्यवस्था नहीं रहती है। एक माह में दो बार राशन बटवां कर सरकार स्वयं ही करोना  संक्रमण में फंसा रही है। पेशबंदी के कारण किसी उपभोक्ता द्वारा की गई शिकायत पर विभाग व प्रशासन द्वारा राशन विक्रेता पर बिना सही गलत की जांच के ही कार्यवाई करने पर तुली रहती है। दुकानदार  मात्र 70 पैसे प्रति किलो कमीशन पर कार्य करता है, जिससे परिवार का भरण पोषण भी नहीं हो पाता है। परन्तु सैकड़ों परिवार को राशन वितरण करने में लगा रहता है फिर भी वह उपहास व उपेक्षा का शिकार होता है। यही नहीं निकासी के समय गोदाम पर बोरी सहित तौल के कारण खाद्यान्न कटौती का दंश भी दुकानदार झेलना  पड़ रहा है। इन तमाम समस्याओं से जूझते हुए भी राशन विक्रेता राशन वितरण में अपनी जान जोखिम में डालकर उपभोक्ताओं तक राशन पहुंचा रहा है। परंतु विभाग व शासन द्वारा कोई तवज्जो न मिलने से सभी दुकानदार व्यथित हैं। बरसठी ब्लॉक के समस्त दुकानदारों की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि यदि शासन व प्रशासन उपरोक्त समस्याओं के संबंध में कोई निराकरण नहीं किया तो सभी दुकानदार सामूहिक रूप से जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को इस्तीफा सौंपने हेतु विवश हो जाएंगे। उक्त जानकारी बरसठी ब्लॉक के कोटेदार संघ अध्यक्ष राकेश चैहान ने मंगलवार को दी हैं।

Related

news 7646348588391969354

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item