विहिप ने जिले के विभिन्न स्थानों पर कर रही जनसेवा कार्य
https://www.shirazehind.com/2020/04/blog-post_688.html
जौनपुर। संकट की इस घड़ी में विश्व हिन्दू परिषद जिले के विभिन्न स्थानों पर लगातार जन सेवा का कार्य अनवरत रूप से कर रही है, आज भी विहिप कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डॉ राकेश चंद दुबे के नेतृत्व में दो सौ पैकेट भोजन शहर में तथा चार सौ पैकेट खेतासराय में कार्यकर्ताओं के माध्यम से वितरित किया।
इसी क्रम में डोभी प्रखंड में विहिप कार्यकर्ताओं ने सूखा भोजन सामग्री गरीबों व जरूरतमंद लोगों में वितरित किया
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सह मंत्री शंभु शर्मा, मोंटी तिवारी, मीडिया प्रभारी डॉ आशीष मिश्र, नगर अध्यक्ष सुख्खू सिंह, कार्याध्यक्ष सुनील शर्मा, नगर मंत्री अजय चौबे, नगर उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, संजीव गुप्ता, ओमप्रकाश तिवारी, गुड्डू सिंह, हरिराम विंद, सूरज तिवारी हेमंत सिंह, पंकज सोनू, इत्यादि कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

