ललही छठ को लेकर सुबह से ही महिलाओं में दिखा उत्साह

जौनपुर।  ललही छठ व्रत शनिवार को परंपरागत ढंग से रखा गया। महिलाओं ने दही, महुआ व चावल चढ़ाकर ललही देवी का पूजन-अर्चन किया। महिलाओं ने व्रत के साथ पुत्र की दीर्घायु की कामना की। ललही छठ को लेकर सुबह से ही महिलाओं में उत्साह दिखा।

 थाल में दही, महुआ, चावल सहित अन्य पूजन सामग्री सजाकर महिलाएं तालाब व सरोवरों के किनारे स्थित ललही देवी के स्थान पर पहुंची। इस दौरान विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। साथ ही महिलाएं सामूहिक रूप से गीत भी गाती रहीं। पौराणिक मान्यता है कि ललही देवी की पूजा करने से पुत्र रत्न की प्राप्ति के साथ उनकी उम्र लंबी होती है। मनोकामना पूर्ण होने पर तमाम लोग डीजे संग थिरकते हुए सरोवरों तक पहुंचे।

Related

JAUNPUR 645840155935490664

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item