प्रभात उपाध्याय का भारतीय सूचना सेवा में चयन

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के शोधार्थी प्रभात कुमार उपाध्याय ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर भारतीय सूचना सेवा (IIS) में चयनित होकर विश्वविद्यालय, जनपद और पूर्वांचल का नाम गौरवान्वित किया है।

बख्शा विकास खंड के दरियावगंज गांव निवासी प्रभात ने मीडिया के क्षेत्र में इंडियन एक्सप्रेस, एनडीटीवी, न्यूज़ 18 और प्रसार भारती जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वर्तमान में वे विश्वविद्यालय में प्रो. मनोज मिश्र के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे हैं।

इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने बधाई देते हुए कहा, "प्रभात की सफलता हमारे विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।"

बधाई देने वालों में कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, संकायाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. चंदन सिंह एवं पंकज सिंह प्रमुख हैं। सभी ने प्रभात के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related

JAUNPUR 1994460503970656982

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item