टीडी कॉलेज में डिजिटल अधिगम पर मंथन, एनईपी 2020 के संदर्भ में दो दिवसीय संगोष्ठी सम्पन्न

 

जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में डिजिटल अधिगम: अवसर, चुनौतियाँ एवं प्रभाव” का समापन गुरुवार को हुआ। संगोष्ठी में डिजिटल शिक्षा की बदलती प्रवृत्तियों, अवसरों, चुनौतियों और उसके सामाजिक प्रभावों पर गहन अकादमिक विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के विभिन्न तकनीकी सत्रों में 150 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें डिजिटल लर्निंग, कक्षा शिक्षण में आईसीटी एकीकरण, टीपैक फ्रेमवर्क, एडाप्टिव लर्निंग, गेमीफिकेशन, MOOCs तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित शिक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

समापन सत्र में मुख्य वक्ता प्रो. एस. के. वर्मा ने कहा कि तकनीक ने शिक्षा को अधिक सुलभ और व्यापक बनाया है, लेकिन इसके अति प्रयोग से मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक संवाद पर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ रहा है। उन्होंने डिजिटल युग में संतुलित और मूल्यपरक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

विशिष्ट वक्ता प्रो. हरिओम त्रिपाठी ने शिक्षा, समाज और प्रौद्योगिकी के अंतर्संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तकनीकी बदलाव केवल शिक्षण प्रक्रिया तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक मूल्यों को भी प्रभावित कर रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. सुधांशु सिन्हा ने कहा कि तकनीक आधारित शिक्षा भविष्य की दिशा तय करेगी, इसलिए शिक्षकों को समयानुकूल दक्षताओं से लैस होना होगा। स्वागत उद्बोधन में प्रो. अजय कुमार दुबे ने शिक्षक शिक्षा में टेक्नो-पैडागोजिकल स्किल्स के विकास को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रशान्त कुमार पाण्डेय ने किया, जबकि संगोष्ठी संयोजिका प्रो. श्रद्धा सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आयोजन सचिव डॉ. अरविन्द कुमार सिंह, डॉ. राय साहब यादव, डॉ. निधि सिंह, डॉ. अंजू श्रीवास्तव समेत बीएड, एमएड के विद्यार्थी और शोधार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 4895656906911543072

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item