जौनपुर में शुरू हुई स्व-जनगणना प्रक्रिया, डीएम ने खुद भरकर किया शुभारंभ

 

जौनपुर। जनगणना 2027 के तहत स्व-जनगणना प्रक्रिया का बुधवार से शुभारंभ हो गया। जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा की मौजूदगी में सैमुअल पॉल एन. ने कैंप कार्यालय में डिजिटल माध्यम से स्वयं अपना विवरण भरकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग स्व-जनगणना में भागीदारी करें। यह प्रक्रिया 07 मई से 21 मई 2026 तक चलेगी। इसके लिए नागरिकों को जनगणना पोर्टल⁠� पर जाकर 33 बिंदुओं पर मांगी गई जानकारी भरनी होगी। जानकारी सबमिट करने के बाद 10 अंकों का एसई-आईडी जनरेट होगा, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा।

उन्होंने बताया कि 22 मई से 20 जून 2026 तक होने वाले मकान सूचीकरण कार्य के दौरान प्रगणक को यह एसई-आईडी दिखाना होगा।

इस मौके पर जिला जज सुशील कुमार शशि, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट तथा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने भी डिजिटल माध्यम से अपना विवरण भरकर लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में जनगणना के नोडल अधिकारी युवराज गर्ग भी मौजूद रहे।

प्रशासन की ओर से सभी तहसीलों, विकासखंडों और ग्राम पंचायतों में स्व-गणना कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया समझाने के साथ उनकी सहायता भी की जा रही है, ताकि शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना 2027 के सफल संचालन और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रशिक्षित किया गया।

कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, उपायुक्त स्वतः रोजगार जितेंद्र प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल समेत विकास भवन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 2619707818286386752

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item