जौनपुर में तीन मुठभेड़ों में तीन शातिर बदमाश दबोचे
जौनपुर । अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई तीन पुलिस मुठभेड़ों में हत्या के प्रयास, लूट, छिनैती और अवैध असलहों के मामलों में वांछित तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ों के दौरान तीनों बदमाश पुलिस फायरिंग में घायल हुए, जबकि उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गईं।
पहली मुठभेड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने नफीस उर्फ नफीस अहमद को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वह चोरी, लूट और सुपारी लेकर वारदात करने में शामिल रहा है। तूतीपुर पीपा पुल के पास घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसके पास से .315 बोर का तमंचा, कारतूस, नकदी और मोबाइल फोन बरामद हुआ। नफीस पर हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
दूसरी मुठभेड़ बरसठी और रामपुर पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई। यहां हिस्ट्रीशीटर लुटेरा रुस्तम पुत्र मुस्लिम पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक बिना नंबर प्लेट की सुपर स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रुस्तम घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। रुस्तम के पास से 32 बोर का तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई। उसके खिलाफ लूट, चोरी, गैंगस्टर और हत्या के प्रयास समेत दर्जनभर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
तीसरी मुठभेड़ मीरगंज और पवारा पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई। यहां पुलिस ने मो. उमर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वह अवैध असलहा लेकर किसी वारदात की फिराक में था। पुलिस टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, कारतूस और बजाज प्लेटिना बाइक बरामद हुई। आरोपी पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के कई मुकदमे दर्ज हैं।
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की

