सब्जी मंडी में वेंडिंग जोन बनाकर दुकान आवंटन करने का विरोध

अधिशासी अधिकारी विजय सिंह को व्यापारियों एवं सभासदों ने ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध 

मछलीशहर। तहसील के पीछे शाही रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी की भूमि आवंटन  के लिए चेयरमैन संजय जायसवाल द्वारा की गई घोषणा का व्यापारी और सभासद विरोध कर रहे हैं। बुधवार को नगर पंचायत के ई ओ विजय सिंह को ज्ञापन सौंपकर आवंटन प्रक्रिया को रोकने की मांग उठाई है।

उक्त स्थान पर नगर के व्यापारी और किसान अपनी सब्जी और अन्य सामान रखकर बेचते है।शाही रोड की पटरी पर दुकान लगाने के कारण जाम की समस्या रहती हैं।मंडी में बिक्री के समय रास्ते से गुजरना टेढ़ी खीर होता हैं।सड़क किनारे बने नाले के ऊपर डाले गए लेंटर और उसके सामने की भूमि की नंबरिंग करके नगर पंचायत द्वारा वेंडर जोन बनाया जा रहा है जिसका आवंटन करने की योजना चेयरमैन संजय जायसवाल द्वारा बनाई गई है।मंगलवार को उक्त योजना की जानकारी जब नगर के व्यापारियों को हुई तो उन्होंने विरोध शुरू किया।तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर दुकान के आवंटन प्रक्रिया को रोकने की मांग उठाई। बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचकर अधिशाषी अधिकारी विजय सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए उक्त कार्य को नियम विरूद्ध बताया। ई ओ ने सभासदों और व्यापारियों को कोई भी काम नियम विरूद्ध नहीं करने का आश्वासन दिया है।

इस मामले में चेयरमैन संजय जायसवाल का कहना है कि उक्त स्थान पर जाम की समस्या हल करने के लिए चिन्ह लगाया गया है।नगर के अलावा गांव से बिक्री करने आने वाले दुकानदारों को भी वेडिंग जोन में दुकान देने की योजना है। कुछ लोग बाहर से आकर दुकान लगाने वालो से भाड़ा वसूलते है वे ही विरोध कर रहे हैं।

Related

JAUNPUR 3817815539445090966

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item