15 नवंबर के बाद होगा पूर्वांचल युवा महोत्सव, प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

 कार्यकारिणी की बैठक में आयोजन की रूपरेखा पर मंथन, ऑडिशन अनिवार्य

जौनपुर। पूर्वांचल एवं जनपद के नवोदित कलाकारों के बीच लोकप्रिय पूर्वांचल युवा महोत्सव की कार्यकारिणी एवं सदस्यों की आवश्यक बैठक रविवार को सरस्वती बाल मंदिर के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में इस वर्ष महोत्सव का आयोजन 15 नवंबर के बाद कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही स्पष्ट किया गया कि महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक सभी प्रतिभागियों के लिए पूर्व निर्धारित ऑडिशन में शामिल होना अनिवार्य होगा।

बैठक में टीडी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. समर बहादुर सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. अजय कुमार दुबे, प्रो. हरिओम त्रिपाठी, डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रो. विजय कुमार सिंह, डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार मिश्र, संजय कुमार सिंह, अविनाश दुबे, राखी सिंह, अनिता मिश्रा एवं किरन सिंह सहित अन्य सदस्यों ने महोत्सव की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार तिवारी ने कहा कि पूर्वांचल युवा महोत्सव केवल जौनपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में नृत्य, गायन, वादन, मेहंदी, क्राफ्ट, मिमिक्री, कविता पाठ समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

बैठक के अंत में डॉ. तिवारी ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महोत्सव को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की।

Related

JAUNPUR 2203610789717589909

एक टिप्पणी भेजें

  1. एक पेड़ को इतना महान लोग लगा रहे हैं पेड़ भी धन्य हो गया

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item