धार्मिक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

 सोशल मीडिया पोस्ट से धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। सोशल मीडिया पर कथित धार्मिक टिप्पणी कर एक समुदाय की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मामले में विधिक कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखा जाना चाहिए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह और शहर अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पूनम सिंह नाम की एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता द्वारा पैगंबर मुहम्मद साहब के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

डॉ. प्रमोद सिंह ने कहा कि धार्मिक उन्माद फैलाने वाली किसी भी गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करते हैं और प्रशासन को इस पर सख्त कदम उठाना चाहिए।

शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग किसी भी धर्म या धर्मगुरु के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान डॉ. परमेंदर सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय माली, सभासद शहनवाज मंजूर, अबुजर शेख, इरशाद खान, मुहम्मद ताहिर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 7457449436296993516

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item