करंजाकला ब्लाक परिसर से निकली स्कूल चलो अभियान 2.0 की जागरूकता रैली

 

सरायख्वाजा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘स्कूल चलो अभियान 2.0’ के अंतर्गत सोमवार को स्थानीय विकास खंड के ब्लॉक परिसर से जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। रैली का उद्देश्य कक्षा 1 से 8 तक के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जन-जागरूकता फैलाना था।

प्रातः 9 बजे प्रारंभ हुई इस रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम का आयोजन सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत किया गया जिसमें विकास खंड के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, समस्त ए.आर.पी. सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता किया।
गाजे-बाजे और जागरूकता नारों के साथ निकली रैली ब्लॉक परिसर से विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रैली के दौरान बच्चों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर शिक्षा के महत्व का संदेश दिया तथा अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील किया। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने का संदेश रैली के माध्यम से दिया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण यादव ने सभी अतिथियों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, ए.आर.पी., छात्र-छात्राओं तथा सहयोगी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अभियान को सफल बनाने में सभी के सहयोग की सराहना किया।

Related

डाक्टर 3453645962026806814

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item