काली मन्दिर में चोरी का प्रयास, पुजारी ने बहादुरी से चोर को दबोचा

 जेवरात चुराकर भागने की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर के सिपाह मोहल्ला स्थित प्रसिद्ध काली माई शक्तिपीठ मंदिर में सोमवार सुबह चोरी की एक कोशिश पुजारी की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से विफल हो गई। मां काली के श्रृंगार में चढ़ाए गए जेवरात चुराने का प्रयास कर रहे एक युवक को मंदिर के पुजारी बाबा केवल दास ने मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी ने छूटने के लिए पुजारी के हाथ में दांत से काट लिया लेकिन पुजारी ने साहस का परिचय देते हुए उसे नहीं छोड़ा। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक मंदिर परिसर में पहुंचा और गर्भगृह में प्रवेश कर मां काली की प्रतिमा पर चढ़े जेवरात उतारने लगा। इसी दौरान पुजारी बाबा केवल दास की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने तत्काल आरोपी को पकड़ लिया।
लोगों के अनुसार खुद को पकड़ा देख आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुजारी के हाथ में दांत से काट लिया जिससे वे घायल हो गये। इसके बावजूद पुजारी ने आरोपी को मजबूती से पकड़े रखा। शोर सुनकर आस—पास के लोग मंदिर परिसर में पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को चोरी किए गए जेवरात के साथ हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पवन कुमार निवासी लाल का पूरा नीभापुर बताया है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

Related

डाक्टर 771364244136918172

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item