जेठपुरा विद्यालय की व्यवस्था देख बोले एआरपी- कॉन्वेंट स्कूल जैसा है माहौल
निरीक्षण के दौरान एआरपी संजय यादव ने प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश मिश्र एवं विद्यालय परिवार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में प्रवेश करने पर ऐसा प्रतीत होता है मानो किसी कॉन्वेंट विद्यालय का निरीक्षण किया जा रहा हो। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने शिक्षकों को सुझाव दिया कि कमजोर छात्र-छात्राओं को पीयर लर्निंग के माध्यम से पढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि वे भी अन्य विद्यार्थियों के साथ बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
एआरपी ने मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। मेन्यू के अनुसार तैयार भोजन का स्वाद चखा और बच्चों से जानकारी ली। विद्यार्थियों ने भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय में नियमित रूप से फल एवं दुग्ध वितरण की भी सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश मिश्र एवं विद्यालय परिवार ने एआरपी संजय कुमार यादव को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार पटेल, भरत कुमार सिंह, सुरेश सोनकर, ध्रुव राज यादव, सुनील कुमार, राजबहादुर यादव, चंद्रशेखर, चित्रांश श्रीवास्तव, संतोष कुमार यादव, लालजी, बिंदु देवी, फूला देवी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

