जौनपुर जंक्शन के विकास की मांग पर मुखर हुए दिनेश टंडन

 रेल मंत्रालय के अधिकारी को सौंपे सुझाव, बोले- व्यापारिक जरूरतों के अनुरूप बढ़ें रेलवे सुविधाएं

जौनपुर। जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि जौनपुर जैसे ऐतिहासिक और व्यापारिक शहर के रेलवे ढांचे को आधुनिक बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने रेलवे मंत्रालय के निर्देश पर वाराणसी से आए उत्तर रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक (सीएमआई) रामनिवास यादव से मुलाकात कर जौनपुर जंक्शन के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव सौंपे और उन्हें रेल मंत्री व रेलवे के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आग्रह किया।

दिनेश टंडन ने कहा कि जौनपुर जंक्शन पर रेलवे यार्ड, वॉशिंग सेंटर, शेडिंग सुविधा और साइडिंग रैक की व्यवस्था होने से व्यापार को नई गति मिलेगी। इससे स्थानीय व्यापारियों के साथ-साथ किसानों और उद्यमियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जौनपुर की जरूरतों को देखते हुए यहां से बड़े व्यावसायिक शहरों के लिए नई ट्रेनों का संचालन भी समय की मांग है।

बैठक में सब्जी-फल व्यापार समिति के महामंत्री एवं प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने जौनपुर जंक्शन पर यार्ड, वॉशिंग सेंटर और शेडिंग की सुविधा जल्द शुरू करने की मांग की। साथ ही 'मां शीतला एक्सप्रेस' नाम से जौनपुर को प्रमुख व्यावसायिक शहरों से जोड़ने वाली नई ट्रेन चलाने का सुझाव दिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी ने कहा कि रेलवे की उपेक्षा के कारण जौनपुर का प्रसिद्ध चमेली सुगंधित तेल उद्योग प्रभावित हुआ है। वहीं नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल और सब्जी-फल व्यापार समिति के अध्यक्ष राजमणि यादव ने जौनपुर जंक्शन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और अधिक ट्रेनों के संचालन की मांग उठाई।

बैठक में संतोष अग्रहरि, छब्बूलाल सोनकर, रामकुमार साहू, सुरेश सोनकर, नरसिंह अवतार जायसवाल, रामआसरे मौर्य, रत्तीलाल सोनकर, आशीष माली, पप्पू सोनकर, बाबाजी, विजय सोनकर, राकेश जायसवाल, यशवंत साहू, चंदन जायसवाल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 7233171779016847478

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item